दरभंगा पहुंचा करोना वैक्सीन । आज होगा ड्राइ रन। डीएमसीएच, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर व पारस हॉस्पिटल में
प्रथम चरण में जिले के 43 स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य कार्य से संबंधित कर्मियों को लगेगा टीका कोविड-19 के लिए बहुप्रतीक्षित एवं बहुचर्चित टीकाकरण कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को जिले के तीन स्थलों पर ड्राई रन चलाया जाएगा। इसमें डीएमसीएच, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर एवं पारस हॉस्पिटल का नाम शामिल हैं। ड्राई रन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक हुई। इसमें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम चरण में दरभंगा के 43 स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य कार्य से संबंधित कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। इनमें 22 सरकारी व 21 निजी टीकाकरण स्थल शामिल हैं। इसके लिए 22 स्थलों को कोल्ड चैन पॉइंट बनाया गया है। जिनमें सभी प्रखंड के पीएचसी, डीएमसीएच एवं तीन शहरी पीएचसी शामिल है। दूसरे चरण के टीकाकरण में बूथवार टीकाकरण किया जाएगा। इस कार्य के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रोटोकॉल बनाया गया है। इसके अनुसार कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रत्येक टीकाकरण स्थल पर ...